Tuesday, October 20th, 2026

मोबाइल दुकान में चोरों का धावा

रायपुर
उरला क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में धावा बोल दिया। चोरी की इस वारदात को अज्ञात चोरों ने  उरला व्यापारी संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा की मोबाइल दुकान में अंजमा देते हुए दुकान से 7 लाख मूल्य  मोबाईल लेकर फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

लोगों की सूचना के बाद दुकान पहुंचे दीपक शर्मा को चोरी के बारे में पता चला। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उरला थाना इलाका पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल दुकान में चोरी की घटना से कुछ कुछ घंटे बाद ही उरला इलाके में एक निजी कंपनी के कैशियर से 20 लाख रुपए की लूट की वारदात हुई थी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय